देहरादून। डी.ए.वी. पी.जी. कॉलेज में आज डॉ. वीरेंद्र स्वरूप की पुण्यतिथि के अवसर पर ‘स्वरांजली’ श्रद्धांजलि सभा का आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और डॉ. स्वरूप के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. कौशल कुमार ने की। अपने उद्बोधन में उन्होंने डॉ. वीरेंद्र स्वरूप को विख्यात शिक्षाविद्, राजनेता और समाजसेवी बताया, जिनके जीवन मूल्यों से आज भी समाज प्रेरणा लेता है।
इस अवसर पर प्रो. आई.पी. सक्सेना ने डॉ. स्वरूप के प्रेरणादायक व्यक्तित्व और कृतित्व को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। प्रो. आर.के. मेहता ने कहा कि डॉ. स्वरूप का जीवन सदैव समाज के लिए मार्गदर्शक रहेगा, जबकि अशोक नारंग ने विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का संदेश दिया।
महाविद्यालय के संगीत विभाग के छात्रों और छात्राओं ने भजन-संगीत और शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुतियाँ दीं। विद्यार्थियों आर्यन, मनीष चौहान, हरदेव मुनियाल, अभिषेक चौहान, ऋषभ राणा, आदित्य कोठियाल, नंदिनी दीक्षित, मानसी यादव, यशिका धवन, अनामिका चौहान और खुशी कुमारी ने भक्ति गीतों और राग मेघ मल्हार की भावपूर्ण प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्हें उपस्थित जनों ने सराहा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. हरि ओम शंकर ने किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के कई गणमान्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रो. एच.एस. रंधावा, डॉ. विनीत विश्नोई , प्रो. देवना जिंदल, मेजर अतुल सिंह, प्रो. अशोक श्रीवास्तव, डॉ. सुमन त्रिपाठी, प्रो. राम विनय सिंह, प्रो. गीतांजलि तिवारी, प्रो. रीना कुलश्रेष्ठ, डॉ. अमिता श्रीवास्तव, मुख्य नियंता डॉ. एस.वी. त्यागी, डी.एस.डब्ल्यू. डॉ. गोपाल छेत्री और संगीत विभाग के सुधीर कश्यप शामिल थे।
कार्यक्रम के अंत में संयोजक प्रो. अनुपमा सक्सेना ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।