हेली कंपनियों पर बीकेटीसी का शिकंजा, दी कानून चेतावनी, तीन करोड़ बकाया वसूली के लिए 15 दिन की मोहलत

चारधाम यात्रा अपडेट: बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने चारधाम यात्रा के दौरान हेली व चार्टर्ड हेलिकॉप्टर सेवा संचालित करने वाली एविएशन कंपनियों पर करीब तीन करोड़ रुपये बकाया होने का खुलासा किया है।

विशेष दर्शन के एवज में लिया जाता है शुल्क

चारधाम यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु केदारनाथ धाम और बदरीनाथ धाम हेलिकॉप्टर के माध्यम से पहुंचते हैं। हेली सेवा से आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर समिति की ओर से विशेष दर्शन की व्यवस्था कराई जाती है। इसके बदले एविएशन कंपनियों से निर्धारित शुल्क लिया जाता है।

समिति के अनुसार, श्रद्धालुओं को दर्शन तो कराए गए, लेकिन कई कंपनियों ने शुल्क का भुगतान नहीं किया, जिससे बकाया राशि बढ़कर तीन करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

15 दिन में कानूनी कार्रवाई

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 15 दिनों के भीतर संबंधित कंपनियों को विधिक नोटिस जारी कर वसूली की कार्रवाई शुरू की जाए। बकाया राशि की वसूली ब्याज सहित की जाएगी।

साथ ही, भविष्य में हेली सेवा से आने वाले श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए नई एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) भी तैयार की जाएगी, ताकि भुगतान और व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *