पूर्ण चंद्रग्रहण : साल का पहला पूर्ण चंद्रग्रहण आज मंगलवार को लगेगा। यह ग्रहण सिंह राशि और मघा नक्षत्र में पड़ रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार ग्रहण दोपहर 3:27 बजे शुरू होकर शाम 6:57 बजे समाप्त होगा।
सुबह 6:27 बजे से सूतक
चंद्रग्रहण से नौ घंटे पूर्व सूतक काल लग जाता है। ऐसे में सुबह 6:27 बजे से ही सूतक प्रभावी रहेगा। सूतक काल में पूजा-पाठ, यज्ञ, हवन और अन्य मांगलिक कार्य वर्जित माने जाते हैं।
फाल्गुन पूर्णिमा पर विशेष प्रभाव
आचार्य डॉ. सुशांत राज के मुताबिक, फाल्गुन पूर्णिमा के दिन यह पूर्ण चंद्रग्रहण पड़ रहा है। ग्रहण के दौरान चंद्रमा लालिमा लिए दिखाई देगा, जिसे आम बोलचाल में ‘ब्लड मून’ भी कहा जाता है।
मंदिरों के कपाट रहेंगे बंद
ग्रहण और सूतक को देखते हुए सुबह से ही मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे। कई मंदिरों में इसकी सूचना संबंधी पोस्टर पहले ही चस्पा कर दिए गए हैं। ग्रहण समाप्ति के बाद शुद्धिकरण के उपरांत ही मंदिरों में नियमित पूजा-अर्चना शुरू होगी।
ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि ग्रहण काल में मंत्र जप, ध्यान और दान-पुण्य करना शुभ माना जाता
