श्री झंडा जी मेला नगर परिक्रमा को लेकर देहरादून में ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी, जानिए रास्तों की पूरी जानकारी

देहरादून। 10 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली श्री झंडा जी मेला 2026 की नगर परिक्रमा को देखते हुए देहरादून पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है। नगर परिक्रमा दरबार साहिब परिसर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः दरबार साहिब में समाप्त होगी।

नगर परिक्रमा का रूट

नगर परिक्रमा दरबार साहिब परिसर से शुरू होकर सहारनपुर चौक, कांवली रोड, एसजीआरआर बिंदाल, तिलक रोड, बिंदाल कट, घंटाघर, पल्टन बाजार, लक्खीबाग, सहारनपुर चौक, बॉम्बे बाग, समाधि स्थल होते हुए वापस सहारनपुर चौक से दरबार साहिब पहुंचेगी।

ट्रैफिक डायवर्जन प्लान

नगर परिक्रमा के दौरान कई स्थानों पर यातायात को डायवर्ट किया जाएगा।

नगर परिक्रमा के सहारनपुर चौक पहुंचने पर कांवली रोड से सहारनपुर चौक की ओर कोई भी वाहन नहीं आएगा। पटेलनगर मंडी से आने वाले ट्रैफिक को कमला पैलेस की ओर भेजा जाएगा।

बल्लीवाला से आने वाले वाहनों को बल्लूपुर और जीएमएस रोड की ओर तथा लक्ष्मण चौक की ओर से आने वाले वाहनों को पार्क रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

नगर परिक्रमा के तिलक रोड पहुंचने पर बिंदाल चौक से तिलक रोड की ओर कोई भी ट्रैफिक नहीं भेजा जाएगा।

बिंदाल चौक से घंटाघर तक सड़क को दो हिस्सों में बांटकर एक ओर नगर परिक्रमा और दूसरी ओर यातायात का संचालन किया जाएगा।

नगर परिक्रमा के बिंदाल से घंटाघर के बीच पहुंचने पर चकराता रोड से घंटाघर आने वाले ट्रैफिक को आवश्यकता अनुसार बल्लूपुर चौक और बिंदाल चौकी से कैंट की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

नगर परिक्रमा के घंटाघर पहुंचने पर दर्शनलाल चौक से आने वाले ट्रैफिक को लैंसडाउन चौक और ओरियंट चौक से आने वाले वाहनों को कनक चौक की ओर भेजा जाएगा।

नगर परिक्रमा के पल्टन बाजार पहुंचने के बाद सभी डायवर्जन प्वाइंट पर यातायात सामान्य कर दिया जाएगा।

सहारनपुर चौक से किसी भी वाहन को कांवली रोड और झंडा साहिब की ओर नहीं भेजा जाएगा।

नगर परिक्रमा के दरबार साहिब से चलने पर दर्शनी गेट पहुंचने से पहले गऊघाट कट को खोला जाएगा और रेलवे गेट से सहारनपुर रोड की ओर जाने वाले वाहनों को गऊघाट कट पर नियंत्रित कर चलाया जाएगा।

नगर परिक्रमा का अगला हिस्सा सहारनपुर चौक पहुंचने पर प्रिंस चौक से आने वाले ट्रैफिक को गऊघाट कट से भंडारी बाग की ओर भेजा जाएगा।

नगर परिक्रमा का पिछला हिस्सा मातावाला बाग पहुंचने पर भंडारी बाग की ओर कोई ट्रैफिक नहीं भेजा जाएगा और डायवर्जन प्वाइंट से यातायात सामान्य कर दिया जाएगा।

इन स्थानों पर लगाए जाएंगे बैरियर

पटेलनगर मंडी, बल्लीवाला चौक, दर्शनलाल चौक, ओरियंट चौक, बल्लूपुर चौक और बिंदाल कट पर बैरियर और डायवर्जन प्वाइंट बनाए जाएंगे।

पुलिस की अपील

देहरादून पुलिस ने श्रद्धालुओं और आम जनता से अपील की है कि नगर परिक्रमा के दौरान इन मार्गों का उपयोग न करें और वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग कर यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *