उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 6 दिन तक पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी के आसार, अलर्ट हुआ जारी

उत्तराखंड मौसम । उत्तराखंड में इन दिनों मौसम की आंखमिचौली देखने को मिल रही है। मार्च के महीने में पहाड़ी क्षेत्रों में भी गर्मी महसूस की जा रही है, लेकिन अब मौसम बदलने के संकेत मिल रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने प्रदेश के कुछ पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है।

इन जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बहुत हल्की बारिश हो सकती है। वहीं इन जिलों में 3800 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना भी जताई गई है।

15 मार्च तक बिगड़ा रह सकता है मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 15 मार्च तक मौसम खराब बना रह सकता है। इस दौरान बादल छाने के साथ हल्की बारिश और कहीं-कहीं बर्फबारी देखने को मिल सकती है।

11 से 13 मार्च के बीच इन जिलों में भी बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार 11 से 13 मार्च के बीच उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बहुत हल्की बारिश हो सकती है। इन जिलों में 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है।

मैदानी इलाकों में मौसम रहेगा शुष्क

हालांकि प्रदेश के मैदानी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक मैदानों में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन आंशिक बादल छाने और मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *