उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 20 अप्रैल तक होगा घोषित, मूल्यांकन की तैयारी पूरी

उत्तराखंड। उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं का परिणाम 20 अप्रैल तक घोषित किया जाएगा। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने यह जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू होकर 20 मार्च को समाप्त हो रही हैं।

उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा बोर्ड (यूबीएसई) के अनुसार इस वर्ष हाईस्कूल में 1,12,266 और इंटरमीडिएट में 1,02,986 परीक्षार्थी शामिल हुए हैं।

29 केंद्रों पर होगा मूल्यांकन

बोर्ड द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए कुल 29 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें गढ़वाल मंडल में 16 और कुमाऊं मंडल में 13 केंद्र शामिल हैं। इसके अलावा उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन के लिए 39 केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

CCTV निगरानी में होगा मूल्यांकन

परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए प्रत्येक मूल्यांकन केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है। विभाग की ओर से निगरानी के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं ताकि मूल्यांकन कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके।

शिक्षा विभाग का लक्ष्य है कि तय समयसीमा के भीतर मूल्यांकन पूरा कर छात्रों को समय पर परिणाम उपलब्ध कराया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *