चारधाम यात्रा से पहले बड़ा फैसला, मंदिर परिसर में मोबाइल पर भी लगेगा प्रतिबंध, SOP तैयार करने की प्रक्रिया जारी

बदरीनाथ :  बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता में कई अहम फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधीन आने वाले सभी मंदिरों में गैर सनातनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया है।

उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर और गर्भगृह में मोबाइल फोन के उपयोग पर भी रोक लगाने की तैयारी की जा रही है, जिसके लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार की जा रही है।

बैठक में सर्वसम्मति से पारित हुआ प्रस्ताव

हाल ही में बीकेटीसी की बैठक में बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया था। इस निर्णय को लेकर व्यापक चर्चा भी हो रही है।

सीएम धामी ने कही यह बात

इस मुद्दे पर पुष्कर सिंह धामी का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में अंतिम निर्णय लेने से पहले बोर्ड के प्रस्ताव, संबंधित कानून, अधिनियम और पौराणिक परंपराओं का अध्ययन किया जाएगा। उसके बाद ही कोई अंतिम फैसला लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *