देहरादून। देहरादून में शुक्रवार को धामी सरकार का बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार हो गया। पुष्कर सिंह धामी सरकार में खाली चल रहे पांच पदों पर नए मंत्रियों ने राजभवन में आयोजित समारोह में शपथ ली।
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने सभी नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई वरिष्ठ नेता और विधायक मौजूद रहे।
ये बने नए मंत्री
शपथ लेने वाले विधायकों में:
खजान दास
भरत सिंह चौधरी
मदन कौशिक
राम सिंह केड़ा
प्रदीप बत्रा
इन सभी नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है, जिससे लंबे समय से चल रही कैबिनेट विस्तार की चर्चाओं पर विराम लग गया है।
लंबे समय से चल रही थी चर्चा
प्रदेश में कैबिनेट विस्तार को लेकर काफी समय से चर्चाएं चल रही थीं। इसको लेकर केंद्रीय नेतृत्व के साथ कई दौर की बैठकों के बाद आखिरकार शुक्रवार को विस्तार को अंतिम रूप दिया गया।
कई नेता रहे मौजूद
शपथ ग्रहण समारोह में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत कई विधायक और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
पांच पद थे खाली
धामी मंत्रिमंडल में कुल पांच पद लंबे समय से खाली चल रहे थे। इनमें एक पद मंत्री चंदन रामदास के निधन के बाद और एक पद प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद रिक्त हुआ था। इसके अलावा तीन पद पहले से ही खाली थे।
इस विस्तार के बाद अब माना जा रहा है कि सरकार संगठन और प्रशासनिक स्तर पर और मजबूती से काम कर सकेगी।