सावधान! ‘नींबू-मिर्च’ के बहाने घरों की रेकी, देहरादून में शातिर गैंग का खुलासा

देहरादून : राजधानी देहरादून में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां ‘नींबू-मिर्च’ और टोटके बेचने के बहाने घरों की रेकी कर चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। देहरादून पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद किया है।

475 CCTV कैमरों से खुला राज

नकरौंदा क्षेत्र में हुई सोने-चांदी के जेवरों की बड़ी चोरी के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान करीब 475 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसके बाद संदिग्ध गतिविधियां सामने आईं और आरोपियों तक पहुंच बनाई गई।

टोटके के बहाने करते थे रेकी

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नींबू-मिर्च और टोटके बेचने के बहाने कॉलोनियों में घूमते थे। इसी दौरान वे यह पता लगाते थे कि कौन से घर बंद हैं और कहां सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इसके बाद वे भीड़भाड़ के समय चोरी की वारदात को अंजाम देते थे ताकि शक न हो।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने बिंडलास रेजीडेंसी के पास से तीन युवकों को गिरफ्तार किया:

कुनाल (19 वर्ष)

अलकित (22 वर्ष)

नितिन (21 वर्ष)

(तीनों निवासी घिस्सुपुरा, पथरी, Haridwar)

अन्य वारदातों का भी खुलासा

आरोपियों ने पूछताछ में Rani Pokhri क्षेत्र में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की है। पुलिस अब इनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।

पुलिस की अपील

पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि अनजान फेरीवालों पर नजर रखें, घर के आसपास संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत सूचना दें और सीसीटीवी कैमरों का उपयोग और सतर्कता बनाए रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *