उत्तराखंड में महावीर जयंती का सार्वजनिक अवकाश बदला, अब 30 मार्च को होगा

उत्तराखंड: उत्तराखंड शासन ने महावीर जयंती के सार्वजनिक अवकाश में बड़ा बदलाव करते हुए नई तारीख घोषित कर दी है। अब महावीर जयंती का अवकाश 31 मार्च की बजाय 30 मार्च 2026 (सोमवार) को रहेगा।

पहले और अब

पहले घोषित अवकाश: 31 मार्च 2026

संशोधित अवकाश: 30 मार्च 2026 (सोमवार)

31 मार्च 2026: सभी सरकारी कार्यालय सामान्य रूप से खुलेंगे

शासन की अधिसूचना में क्या कहा गया?

उत्तराखंड शासन ने अपने संशोधित आदेश में स्पष्ट किया है कि पहले 24 दिसंबर 2025 को जारी आदेश में 31 मार्च 2026 को अवकाश घोषित किया गया था। अब इसे बदलकर 30 मार्च 2026 को अवकाश घोषित किया गया है।

सरकारी कार्यालयों का संचालन

31 मार्च 2026 को सभी सरकारी कार्यालय सामान्य रूप से कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *