चारधाम यात्रा 2026: 10 लाख श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण, सीएम धामी बोले—सुरक्षित दर्शन हमारी जिम्मेदारी

यात्रा अपडेट: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित दर्शन कराना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि अब तक करीब 10 लाख तीर्थयात्री यात्रा के लिए पंजीकरण करा चुके हैं।

यात्रा 19 अप्रैल से होगी शुरू

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है। धामों के कपाट बंद होने के तुरंत बाद से ही सरकार ने आगामी यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी थीं।

व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान

उन्होंने बताया कि सड़क, आधारभूत ढांचा, आवास, परिवहन और अन्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

5 करोड़ की एडवांस बुकिंग

गढ़वाल मंडल विकास निगम के विश्राम गृहों में अब तक करीब 5 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हो चुकी है, जो यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं के उत्साह को दर्शाती है।

पिछली यात्रा का अनुभव

मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले वर्ष आपदाओं के कारण करीब डेढ़ महीने तक यात्रा बाधित रही, इसके बावजूद 51 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे।

सुरक्षा और आपदा प्रबंधन प्राथमिकता

राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए यात्रा चुनौतीपूर्ण होती है, लेकिन हर श्रद्धालु की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आपदा के पूर्वानुमान की जानकारी भी समय-समय पर श्रद्धालुओं को दी जाएगी।

कैपिंग पर फिलहाल कोई निर्णय नहीं

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सामान्य परिस्थितियों में श्रद्धालुओं की संख्या सीमित (कैपिंग) करने को लेकर फिलहाल कोई निर्देश जारी नहीं किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *