पीएम मोदी के कार्यक्रम से पहले दून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे बंद, जारी हुआ ट्रैफिक डायवर्जन प्लान

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए राजधानी दून में यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। गणेशपुर क्षेत्र में सड़क मरम्मत कार्य के चलते देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे को रविवार से यातायात के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

गणेशपुर में मरम्मत कार्य, तत्काल प्रभाव से बंद मार्ग

यातायात पुलिस की ओर से जारी प्लान के अनुसार यह व्यवस्था मंगलवार को प्रस्तावित कार्यक्रम तक प्रभावी रहेगी। आमजन से अपील की गई है कि असुविधा से बचने के लिए निर्धारित डायवर्ट रूट का ही उपयोग करें। यात्रा से पहले रूट की जानकारी लेकर ही घर से निकलें, ताकि जाम की स्थिति से बचा जा सके।

ये रहेंगे डायवर्ट रूट

देहरादून से सहारनपुर/रुड़की/दिल्ली जाने वाले वाहन

शिमला बाईपास तिराहा से नयागांव रोड होते हुए धर्मावाला चौक और बेहट के रास्ते गंतव्य तक पहुंचेंगे।

वैकल्पिक मार्ग: रिस्पना पुल, जोगीवाला, लालतप्पड़, रायवाला होते हुए हरिद्वार मार्ग।

देहरादून से छुटमलपुर/बिहारीगढ़ जाने वाले वाहन

शिमला बाईपास तिराहा से नयागांव रोड, धर्मावाला चौक, शाकुंभरी देवी मार्ग होते हुए छुटमलपुर।

दिल्ली/सहारनपुर/रुड़की/छुटमलपुर से देहरादून/मसूरी आने वाले वाहन

छुटमलपुर, बेहट, धर्मावाला चौक, प्रेमनगर, ठाकुरपुर हाईवे, बल्लूपुर चौक होते हुए शहर में प्रवेश।

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सभी भारी वाहन भी इन्हीं डायवर्ट रूटों का पालन करेंगे। प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *