देहरादून |आज मंगलवार को अंबेडकर जयंती के दृष्टिगत देहरादून में रूट प्लान जारी किया गया है। शोभा यात्रा का संचालन 15:30 बजे से किया जाएगा।
शोभा यात्रा का रूट डी०एल० रोड से बेनी बाजार, सुभाष रोड (PHQ), पैसिफिक तिराहा, ग्लोब चौक, ओरियंट चौक, गांधी पार्क, अम्बेडकर पार्क, पल्टन बाजार, राजा रोड, गांधी रोड, तहसील चौक, दर्शन लाल चौक, लैसडॉन चौक, कनक चौक, रोजगार तिराहा, सर्वे चौक, करनपुर बाजार, नालापानी रोड होते हुए अम्बेडकर चौक से अम्बेडकर ग्राउंड पर समाप्त होगा।
अंबेडकर जयंती की शोभा यात्रा के साथ-साथ यातायात का संचालन किया जाएगा। डीएल रोड से यात्रा शुरू होने पर सभी जगह यातायात सामान्य रहेगा।
यदि शोभा यात्रा के दौरान यातायात का दबाव बनता है तो यातायात संचालन के लिए डायवर्जन लागू किया जाएगा।
शोभा यात्रा के बेनी बाजार पहुंचने पर बहल चौक से ग्लोब चौक की ओर यातायात भेजा जाएगा तथा सर्वे चौक से बेनी बाजार की ओर जाने वाले ट्रैफिक को आंशिक रूप से डायवर्ट किया जाएगा।
पैसिफिक तिराहा पर पहुंचने पर कनक चौक से पैसिफिक तिराहा की ओर जाने वाले वाहनों को ओरियंट एवं सर्वे चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
ग्लोब चौक पहुंचने पर बहल चौक से आने वाले ट्रैफिक को सर्वे चौक की ओर भेजा जाएगा।
ओरियंट चौक पार होने पर ग्लोब चौक से घंटाघर जाने वाला ट्रैफिक पैसिफिक तिराहा की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
घंटाघर पहुंचने पर दर्शनलाल चौक और ओरियंट चौक से आने वाला ट्रैफिक लैंसडाउन चौक की ओर भेजा जाएगा तथा चकराता रोड से आने वाला ट्रैफिक ओरियंट चौक की ओर डायवर्ट रहेगा।
पल्टन बाजार पहुंचने पर सभी मार्गों पर यातायात सामान्य कर दिया जाएगा।
राजा रोड, तहसील चौक, दर्शनलाल चौक, लैंसडाउन चौक, कनक चौक, सर्वे चौक और करनपुर बाजार के विभिन्न हिस्सों पर आवश्यकतानुसार यातायात डायवर्ट किया जाएगा।
आपातकालीन सेवाएं रहेंगी चालू
आपातकालीन सेवा वाले वाहनों को मार्ग से जाने दिया जाएगा। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि शोभा यात्रा के दौरान उक्त मार्गों का प्रयोग न करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।
बैरियर / डायवर्जन प्वाइंट:
बहल चौक, बुद्धा चौक, क्रॉस रोड तिराहा, दर्शनलाल चौक, तहसील चौक