दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर बस सेवा शुरू, 8 वॉल्वो और 6 एसी बसें दौड़ेंगी, टाइम टेबल हुआ जारी

देहरादून। उत्तराखंड परिवहन निगम की ओर से दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर संचालन के लिए वॉल्वो और एसी बसों का समय निर्धारित कर दिया गया है। सुबह चार बजे से लेकर रात 11:30 बजे तक बसों का संचालन किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, एक्सप्रेसवे पर बसों का ट्रायल शुरू कर दिया गया है। समय और दूरी का आकलन करने के बाद किराये में भी बदलाव किया जा सकता है।

सहायक महाप्रबंधक प्रतीक जैन ने बताया कि दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर आठ वॉल्वो और छह एसी बसों का संचालन किया जाएगा। पहली एसी बस सुबह चार बजे दून से रवाना होगी, जबकि दिल्ली से पहली बस सुबह नौ बजे चलेगी।

दून से अंतिम बस रात 11:05 बजे रवाना होगी, जबकि दिल्ली से अंतिम बस रात 10 बजे आएगी। फिलहाल ट्रायल के तौर पर कुछ बसों को भेजा गया है। जल्द ही सभी 14 बसों का नियमित संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *