विधानसभा सत्र के दौरान आज देहरादून में विशेष यातायात प्लान हुआ लागू, जानिए पूरा संचालन

विधानसभा सत्र के दौरान देहरादून में विशेष यातायात प्लान लागू

देहरादून: 28 अप्रैल 2025 से प्रस्तावित विधानसभा सत्र के दौरान शहर में यातायात एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। यह व्यवस्था सत्र समाप्ति तक प्रभावी रहेगी।

तय किए गए बैरियर प्वाइंट

विधानसभा सत्र के दौरान धरना-प्रदर्शन की संभावना को देखते हुए निम्न स्थानों पर बैरियर लगाए जाएंगे—

प्रगति विहार बैरियर

शास्त्रीनगर बैरियर

बाईपास बैरियर

डिफेंस कॉलोनी बैरियर

विधानसभा तिराहा बैरियर

भारी वाहनों के लिए डायवर्जन

सभी भारी वाहनों को कारगी चौक और डोईवाला से दूधली रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

रिस्पना क्षेत्र में दबाव बढ़ने पर भारी वाहनों को आंशिक रूप से लालतप्पड़, हर्रावाला और नयागांव में रोका जाएगा।

अन्य प्रमुख डायवर्जन व्यवस्था

देहरादून से हरिद्वार, ऋषिकेश, टिहरी और चमोली जाने वाले वाहन नेहरू कॉलोनी/फव्वारा चौक से पुलिया नंबर-06 की ओर भेजे जाएंगे।

धर्मपुर चौक से आईएसबीटी जाने वाला यातायात माता मंदिर रोड होते हुए पुरानी बाईपास चौकी से आईएसबीटी की ओर जाएगा।

मोहकमपुर से मसूरी जाने वाले वाहन जोगीवाला–रिंग रोड–लाडपुर–सहस्त्रधारा क्रॉसिंग–आईटी पार्क मार्ग से मसूरी भेजे जाएंगे।

मोहकमपुर से शहर की ओर आने वाले वाहन विधानसभा तिराहा–रिस्पना–पुरानी बाईपास चौकी होते हुए धर्मपुर–ईसी रोड की ओर जाएंगे।

जुलूस व बसों की व्यवस्था

अनुमति प्राप्त जुलूस केवल हिम पैलेस होटल से प्रस्थान करेंगे और उनके वाहन रेसकोर्स स्थित गुरु नानक ग्राउंड में पार्क किए जाएंगे।

जुलूस के प्रगति विहार बैरियर की ओर बढ़ने पर रिस्पना से शहर आने वाले वाहनों को हरिद्वार बाईपास से पुरानी बाईपास चौकी की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

यातायात दबाव बढ़ने पर डोईवाला से देहरादून आने वाली सिटी बसों को कैलाश अस्पताल से यू-टर्न लेकर वापस डोईवाला भेजा जाएगा।

प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने और यातायात नियमों का पालन करने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *