गुच्चूपानी में बड़ा हादसा टला, अचानक बढ़े जलस्तर में फंसे 7 पर्यटकों को SDRF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून | देहरादून के लोकप्रिय पर्यटन स्थल Robber’s Cave (गुच्चूपानी) में गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया, जब अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से 7 पर्यटक बीच धारा में फंस गए।

सूचना मिलते ही आपदा कंट्रोल रूम के माध्यम से त्वरित कार्रवाई करते हुए SDRF Uttarakhand की टीम मौके पर पहुंची और सभी पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शाम करीब 4:18 बजे शुरुआती सूचना में 3 लोगों के फंसे होने की बात कही गई थी, लेकिन घटनास्थल पर पहुंचने के बाद टीम ने पाया कि कुल 7 लोग नदी के बीच टापू जैसे स्थान पर फंसे हुए थे।

SDRF पोस्ट सहस्त्रधारा से अपर उपनिरीक्षक मनोज जोशी के नेतृत्व में टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। तेज बहाव और फिसलन भरी स्थिति के बावजूद, टीम ने सभी पर्यटकों को एक-एक कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

रेस्क्यू किए गए पर्यटकों में रोहित (डोईवाला), मनीष (ऋषिकेश), सागर थापा (डोईवाला), अंकित (काली चौक), नवजोत (प्रेमनगर), सौरभ सिंह (देहरादून) और एक अन्य मनीष (डोईवाला) शामिल हैं।

प्रशासन ने बताया कि गुच्चूपानी और सहस्त्रधारा क्षेत्र में अचानक जलस्तर बढ़ने की घटनाएं आम हैं, ऐसे में पर्यटकों को नदी किनारे विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *