दीपावली के मद्देनजर बिजली की मरम्मत के काम के चलते देहराखास, पथरीबाग समेत कई क्षेत्रों में 30 सितंबर तक दिन में सात घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग के शटडाउन से करीब 22 क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ेगी।
अधिशासी अभियंता प्रवेश कुमार ने बताया कि दीपावली से पहले बिजली की मरम्मत के काम किए जाएंगे। इसे लेकर पथरीबाग उपंसस्थान से पोषित होने वाले सभी फीडरों पर 23 से 30 सितंबर तक शटडाउन लिया है। इसके चलते देहराखास के देवऋषि एन्क्लेव, आशीर्वाद एन्क्लेव, वसुंदरा एन्क्लेव, त्रिमूर्ति विहार, देहराखास, पटेलनगर थाना, साईंबाबा एन्क्लेव में आपूर्ति सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बाधित रहेगी।
वहीं, नारायण विहार के ओम सिटी, पाम सिटी, अवंतिका विहार, कारगी रोड, कारगी चौक, आदर्श विहार, बहुगुणा कॉलोनी, टीएचडीसी कॉलोनी, विद्या विहार में आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके साथ ही पथरीबाग के ग्रीन सिटी सहित अन्य क्षेत्रों में शटडाउन रहेगा। इन क्षेत्रों में आपूर्ति पूर्व व आंशिक रूप से बाधित रहेगी।
दीपावली के लिए काम, नवरात्र में परेशान
दून में विद्युत विभाग भी दीपावली के लिए नवरात्र में मरम्मत के काम कर रहा है। ऐसे में नवरात्र में शटडाउन से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। विभाग ने इससे पहले भी बसंत विहार, भंडारीबाग, निंबूवाला, कौलागढ़ समेत अन्य क्षेत्रों में नवरात्र की अवधि में शटडाउन लिया है।