Rajat Jayanti Uttarakhand: भाजपा ने जिला समन्वयकों को सौंपी कार्यक्रमों की जिम्मेदारी, 11 नवंबर तक चलेगा खास अभियान

उत्तराखंड में भाजपा रजत जयंती समारोह मनाने की तैयारी में है। पार्टी ने जिला समन्वयकों को कार्यक्रमों की जिम्मेदारी सौंपी है। 11 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान में रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का लक्ष्य है।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रदेश समन्वयक के रूप में प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, प्रदेश उपाध्यक्ष आशा नौटियाल एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान को जिम्मेदारी दी है। इसी क्रम में एक नवंबर को मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित मुख्य इगास कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक आयोजनों का संयोजन दायित्वधारी मधु भट्ट करेंगी।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *