ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: शिवानंदी के पास देहरादून जा रहे वाहन पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, चार घायल

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर शिवानंदी के समीप एक इको वाहन पर पहाड़ी से बोल्डर आ गिरा। हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि चालक सहित अन्य चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

कोतवाली निरीक्षक मनोज नेगी ने बताया कि मंगलवार को चमोली जिले के देवाल ब्लॉक के सवाड़ गांव से एक इको वाहन देहरादून जा रहा था। वाहन में चालक सहित पांच लोग सवार थे। शिवानंदी के समीप से वाहन पर पहाड़ी से एक बोल्डर आ गिरा। हादसे में नंदा देवी (60) पत्नी गोपाल सिंह, निवासी ग्राम तोरती की मौके पर मौत हो गई

वहीं चालक महावीर सिंह, यशोदा देवी, शंभूराम और वीरल घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस और आपदा प्रबंधन दल मौके पर पहुंचा और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ. मनीष कुमार ने बताया कि सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *