चमोली में एंबुलेंस हादसे का शिकार, ब्रेक फेल होने से सड़क पर पलटी

चमोली। जिले के आदिबदरी-रंडोली के पास एक एंबुलेंस हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस का ब्रेक फेल हो गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।

हादसे के समय एंबुलेंस में एक मरीज, चालक और अन्य स्टाफ सवार थे। गनीमत रही कि सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं और किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।

घटना की सूचना मिलते ही आदिबदरी पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। एहतियातन मरीज को तुरंत दूसरी एंबुलेंस से श्रीनगर के लिए रवाना कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *