देहरादून में घर में युवक मृत पाया गया, पुलिस जांच में जुटी

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। पटेल नगर थाना क्षेत्र के विद्या विहार फेज-2 में एक घर के कमरे में युवक आकाश (27) मृत पाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, मृतक के परिजन लगभग पांच दिन पहले किसी काम से अपने पैतृक गांव टिहरी गए थे। इस दौरान आकाश घर पर अकेला था। रविवार को परिजन जब घर लौटे और दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से झांकने पर आकाश कमरे में जमीन पर पड़ा दिखाई दिया।

परिजन तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि युवक का शव चार-पांच दिन पुराना है और गला सड़ा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने इसे संदिग्ध मृत्यु माना है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *