राजधानी देहरादून में बड़ा हादसा। इंदिरा नगर (वसंत विहार) स्थित गौतम इंटरनेशनल स्कूल (श्री चैतन्य स्कूल टेक्नो करिकुलम) में भीषण आग लग गई। घटना के वक्त बच्चे भी स्कूल में ही थे। सूचना पर अग्निशमन दल स्कूल में पहुंचा और आग बुझाने के प्रयास किए गये।
जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। बताया जा रहा है कि आग स्कूल के स्टोर रूम में लगी। स्टाफ को आग की सूचना मिलते ही वहां हड़कंप मची और तुरंत बच्चों को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला गया।