प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बढ़ाया देवभूमि की महिला शक्ति का उत्साह, करोड़पति बनने की राह पर ‘लखपति दीदी

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवभूमि की महिला शक्ति का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि उत्तराखंड की लखपति दीदी अब करोड़पति बनने की राह पर हैं। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कार्य कर रहे महिला स्वयं सहायता समूहों से संवाद किया और उनके आत्मनिर्भर बनने के प्रयासों की सराहना की। पीएम के प्रोत्साहन से महिला समूह गदगद नजर आए और उन्होंने अपने कार्यों को राष्ट्रीय फलक पर नई पहचान दिलाने का संकल्प लिया। पीएम मोदी ने लखपति दीदी योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि पहाड़ की महिलाएं न केवल अपने परिवारों का सहारा बन रही हैं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ भी बन चुकी है।

महिलाओं में दिखा जरबदस्त उत्साह

प्रधानमंत्री से संवाद करने वाली टिहरी के जौनपुर क्षेत्र की महिलाओं का उत्साह देखते ही बनता था। महिलाओं ने बताया कि वे अब सालाना 10 से 20 लाख रुपये तक की आय अर्जित कर रही हैं और प्रधानमंत्री के प्रोत्साहन से अब एक करोड़ वार्षिक आय का लक्ष्य तय कर चुकी हैं

आत्मनिर्भरता की मिसाल बन रहीं हैं उत्तराखंड की महिलाएं

प्रदेश में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 68,000 से अधिक महिला स्वयं सहायता समूह गठित किए जा चुके हैं, जिनसे पांच लाख से ज्यादा महिलाएं जुड़ी हैं। महिला समूह स्थानीय संसाधनों से कृषि, बागवानी, मसालों, हस्तशिल्प और जैविक उत्पाद तैयार कर रहे हैं। पहले इन उत्पादों की बिक्री बाजार तक नहीं पहुंच पाती थी, लेकिन अब ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ ब्रांड के तहत राज्य के उत्पाद देश और विदेशों में अपनी पहचान बना रहे हैं।

 

लखपति दीदी योजना बनी परिवर्तन की कहानी

नवंबर 2022 में शुरू हुई लखपति दीदी योजना ने पहाड़ की महिलाओं के जीवन में आर्थिक क्रांति ला दी है। योजना के तहत महिलाओं की वार्षिक आय एक लाख रुपये से अधिक करने का लक्ष्य रखा गया था। आज हजारों महिलाएं इस लक्ष्य को पार कर चुकी हैं।

अब तक 1,68,837 महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं, जो उत्तराखंड की विकास यात्रा में एक नई मील का पत्थर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *