विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, दून में जुटेंगे विधायक और पदाधिकारी

देहरादून। चुनाव आयोग की ओर से अप्रैल में होने जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठन स्तर पर बड़ी रणनीति तैयार की है। इस प्रक्रिया को मजबूत तरीके से जमीन पर उतारने के लिए पार्टी ने 15 मार्च को देहरादून में महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है, जिसमें सभी भाजपा विधायक और संगठन के प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे।

केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व रहेगा मौजूद

देहरादून में होने वाली इस बैठक में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से भी किसी वरिष्ठ नेता के शामिल होने की संभावना है। इसके अलावा भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और संगठन के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी बैठक में मौजूद रहेंगे।

बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान पार्टी की रणनीति और संगठनात्मक कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

मतदाताओं तक पहुंच मजबूत करने की रणनीति

भाजपा इस प्रक्रिया के जरिए मतदाताओं के बीच अपनी पहुंच और संगठनात्मक पकड़ को और मजबूत बनाने की तैयारी में है। इसके लिए पार्टी ने बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने का निर्णय लिया है।

संगठन की ओर से पहले ही बूथ लेवल एजेंट (BLA-1 और BLA-2) नियुक्त किए जा चुके हैं, जो मतदाता सूची से जुड़े कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

बूथ स्तर तक चलेगा अभियान

पार्टी के प्रदेश स्तरीय नेताओं की निगरानी में विशेष गहन पुनरीक्षण से जुड़े कार्य बूथ स्तर तक संचालित किए जाएंगे। बीएलए के साथ-साथ अन्य सहायक कार्यकर्ता भी इस प्रक्रिया में सहयोग करेंगे, ताकि मतदाता सूची से जुड़े कार्य समय पर और प्रभावी ढंग से पूरे किए जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *