उत्तराखंड में कल मनाया जाएगा ‘अर्थ ऑवर’, एक घंटे बंद रहेंगी गैर-जरूरी लाइटें

देहरादून। उत्तराखंड में आज ‘अर्थ ऑवर’ मनाया जाएगा। इस दौरान रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक राज्यवासियों से गैर-जरूरी लाइटें और विद्युत उपकरण बंद रखने की अपील की गई है। राज्य सरकार ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

पर्यावरण संरक्षण का संदेश

‘अर्थ ऑवर’ का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को बढ़ावा देना, पर्यावरण संतुलन बनाए रखना और आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर भविष्य सुनिश्चित करना है। यह अभियान WWF-India (वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर) के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

राज्य के सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित एक घंटे की अवधि के लिए गैर-जरूरी बिजली उपकरण बंद कर इस वैश्विक पहल में सक्रिय भागीदारी करें। इसका मकसद बिजली की बचत और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना है।

2007 में हुई थी शुरुआत

‘अर्थ ऑवर’ एक वैश्विक अभियान है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2007 में हुई थी। आमतौर पर यह हर साल मार्च के अंतिम शनिवार को आयोजित किया जाता है। वर्ष 2026 का ‘अर्थ ऑवर’ विशेष माना जा रहा है क्योंकि यह इस वैश्विक आंदोलन की 20वीं वर्षगांठ है।

पर्यावरण विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे अभियान जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता बढ़ाने और ऊर्जा संरक्षण की आदत विकसित करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

जरूरत के अनुसार करें बिजली का इस्तेमाल

विशेषज्ञों के अनुसार जलवायु परिवर्तन के कारण मौसम में अचानक बदलाव और अप्रत्याशित तापमान जैसी स्थितियां देखने को मिल रही हैं। ऐसे में लोगों से अपील की गई है कि वे बिजली का उपयोग आवश्यकता के अनुसार ही करें और ऊर्जा संरक्षण में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *