Uttarakhand: आईपीएस लोकेश्वर सिंह का संयुक्त राष्ट्र से संबद्ध अंतरराष्ट्रीय संगठन में चयन

उत्तराखंड कैडर के आईपीएस अधिकारी लोकेश्वर सिंह का संयुक्त राष्ट्र से संबद्ध अंतरराष्ट्रीय संगठन में चयन हुआ है। वह वर्तमान में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), पौड़ी के पद पर कार्यरत हैं। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के लिए उनका चयन देश और राज्य के लिए गौरव के क्षण हैं। इसमें विश्वभर के योग्य अधिकारी भाग लेते हैं।

लोकेश्वर सिंह 2014 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी हैं। उन्होंने पिछले 11 वर्षों के दौरान उत्तराखंड पुलिस में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए राज्य की कानून-व्यवस्था, जनसुरक्षा को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। हरिद्वार, देहरादून, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़ जिलों में उनकी उल्लेखनीय सेवाएं रही हैं। अब वे अपनी नई अंतरराष्ट्रीय भूमिका में संस्थागत अखंडता, शांति स्थापना और सतत विकास जैसे वैश्विक उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में योगदान देंगे

उनकी नियुक्ति से भारत का प्रतिनिधित्व और प्रभाव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत होगा। लोकेश्वर सिंह जल्द ही पुलिस मुख्यालय और को अनुमोदन के लिए आवेदन देंगे। इसके बाद वह उत्तराखंड कैडर से कार्यमुक्त होकर इस संगठन में अपनी नई भूमिका का दायित्व संभालेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *