Uttarakhand Monsoon Session: पहले दिन एक घंटा 45 मिनट चला सदन, आठ बार कार्यवाही हुई स्थगित

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा में मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही आठ बार स्थगित करनी पड़ी। सिर्फ एक घंटा 45 मिनट ही सदन चला। सत्र शुरू होने से शाम चार बजे तक कांग्रेस विधायक वेल में नारेबाजी करते रहे। शोरगुल के बीच ही सरकार ने नौ विधेयक सदन में पेश किए। अनुपूरक बजट सदन में पेश होने के बाद विस अध्यक्ष ने बुधवार 11 बजे तक सदन की कार्यवाही स्थगित की। इसके बावजूद विपक्ष के विधायक वेल में ही बैठे रहे।

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया था। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण भी विधायकों से अपने स्थान पर बैठने का आग्रह करती रहीं। लेकिन विपक्ष ने एक नहीं सुनीं। विधानसभा अध्यक्ष 10-10 मिनट के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित करती रही। पंचायत चुनाव में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर विपक्ष सभी कार्यवाही स्थगित कर चर्चा की मांग पर अड़ा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *