मोदी सरकार ने अग्निवीर योजना चलाकर युवाओं के साथ छलवा किया – जोत सिंह गुनसोला

साहिया। टिहरी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला ने बुधवार को साहिया में रोड शो किया। साहिया बाजार से शुरू हुआ रोड शो मंडी मैदान तक पहुंचा। मंडी परिसर में जन सभा आयोजित की गई। जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा दूसरे लोगों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाती रही है, जबकि हकीकत इससे उलट है। उन्होंने चुनावी बांड को लेकर भाजपा पर निशाना साधा और इसे सबसे बड़ा घोटाला बताया कहा कि भाजपा प्रत्याशी में बीते 12 साल में लोकसभा में कभी क्षेत्रीय जनता की आवाज नहीं उठाई। साहिया में बीते दिनों हुई मुख्यमंत्री की जनसभा पर सवाल उठाते हुए प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने चकराता के लिए ऐसा क्या किया है, जिसके आधार पर वह यहां जनता से वोट मांगने आ रहे हैं। कहा कि सत्ता में बैठे लोगों ने गरीबों को कम दाम पर मिलने वाली चीनी मिट्टी का तेल देना बंद कर दिया है। किसान आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार मौन धारण किए हुए है।
कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि उत्तराखंड सैन्य बाहुल्य क्षेत्र है। देश को पहला सीडीएस उत्तराखंड ने ही दिया है। लेकिन मोदी सरकार ने अग्निवीर योजना चलाकर यहां के युवाओं के साथ छलावा किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अग्निवीर योजना को बंद करने का वादा किया है। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय किशोर महेंद्रू, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन मल्ल, अजय नेगी, सरदार सिंह तोमर, रणवीर राय, दीवान सिंह, रविंद्र पाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *