
नेता प्रतिपक्ष एवं चकराता के विधायक प्रीतम सिंह ने क्वानू , सहिया , खुरुडीथात ,सहित आसपास के क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशी गुनसोला के लिए चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया ।प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा ने हमेशा चकराता क्षेत्र की उपेक्षा की है। भाजपा के राज में यह क्षेत्र विकास के मामले में लगातार पिछड़ा है। क्षेत्र की समस्याओं को हल करने के लिए भाजपा ने यहां कोई काम नहीं किया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को कांग्रेस पर भरोसा है। कांग्रेस ने ही इस क्षेत्र के विकास को गति दी है। कहा कि मतदाता इस बार भी भाजपा को करारा जवाब देंगे।
ग़ौरतलब हो कि चकराता को प्रीतम सिंह का गढ़ माना जाता है , प्रीतम सिंह यहाँ से लगातार पाँचवीं बार विधायक बने है , चकराता की विधानसभा सीट मोदी लहर के बाबजूद भी भाजपा अपने पाले में नहीं कर पायी थी , पिछली बार यहाँ से प्रीतम सिंह ने भाजपा के रामशरण नौटियाल को हराया था ।
वहीं पूर्व मंत्री नवप्रभात ने विकासनगर में विभिन्न जनसभाओं को संबोधित कर कांग्रेस के जोत सिंह गुणसोला के लिए वोट माँगे इस दौरान उन्होंने कहा कि टिहरी लोक सभा क्षेत्र में जनता का रुख स्पष्ट नजर आ रहा है। हमसे जनता को कोई नाराजगी नहीं है। भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ जनता में नाराजगी है। पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपाई टिहरी लोक सभा क्षेत्र में अपनी हार को देखते हुए आशंकित हो चुके हैं।