उत्तराखंड मौसम। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हो सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेशभर में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पर्वतीय क्षेत्रों के साथ मैदानी इलाकों में भी मौसम का असर देखने को मिलेगा। खराब मौसम के चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
चारधाम यात्रा मार्गों पर भी मौसम का असर पड़ सकता है। प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है, जबकि यात्रियों से मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करने की अपील की गई है।
मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में 7 जून तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
