भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरा, देहरादून में बैठकों और कार्यक्रमों की तैयारी पूरी

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला उत्तराखंड दौरा होगा, जिसे लेकर भाजपा संगठन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

 

नितिन नवीन बृहस्पतिवार शाम 4:35 बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वह सीधे भाजपा प्रदेश कार्यालय जाएंगे, जहां शाम 6:15 बजे से कोर कमेटी की बैठक लेंगे। इसके बाद मंत्रियों के साथ बैठक का कार्यक्रम भी तय किया गया है। एयरपोर्ट से भाजपा मुख्यालय तक 25 स्थानों पर उनके स्वागत की तैयारी की गई है। इस दौरान युवा और महिला कार्यकर्ता पारंपरिक वेशभूषा में स्वागत करेंगे।

 

शुक्रवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष सबसे पहले मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय के आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात करेंगे।

 

इसके बाद सुबह 11 बजे राजपुर रोड स्थित वेलकम होटल में बैठकों का दौर शुरू होगा। सबसे पहले सांसदों और विधायकों के साथ बैठक की जाएगी। दोपहर दो बजे से प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों, महामंत्रियों, जिला प्रभारियों, सह प्रभारियों और जिला अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक चर्चा होगी।

 

शाम चार बजे से महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुखों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। इसके बाद मीडिया, सोशल मीडिया, आईटी विभाग और प्रदेश प्रवक्ताओं के साथ भी बैठक होगी।

 

शाम को राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिकेश स्थित पहुंचेंगे, जहां वह गंगा आरती में शामिल होंगे और संतों के साथ संवाद करेंगे।

 

प्रवास के अंतिम दिन शनिवार को नितिन नवीन में दर्शन करेंगे। इसके बाद वह गढ़ी कैंट क्षेत्र में बूथ अध्यक्ष के आवास पर जलपान करेंगे और बूथ समिति की बैठक में भाग लेंगे।

 

सुबह 11 बजे सिंघनीवाला स्थित शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में आयोजित कॉन्क्लेव में शामिल होने के बाद वह दोपहर दो बजे मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में युवा संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

 

तीन दिवसीय दौरे के बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शनिवार शाम 4:35 बजे देहरादून एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *