कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की तबीयत बिगड़ी, एयरलिफ्ट कर AIIMS ऋषिकेश में भर्ती, सीएम धामी भी पहुंचे

ऋषिकेश: उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता सतपाल महाराज की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर AIIMS ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन एहतियातन उन्हें आईसीयू में रखा गया है।

जानकारी के मुताबिक, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज एक महत्वपूर्ण बैठक के सिलसिले में पहाड़ी क्षेत्र में गए हुए थे, जहां उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें तुरंत एयरलिफ्ट कर ऋषिकेश लाया गया।

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक सत्याश्री बालीचा ने बताया कि उन्हें एहतियातन आईसीयू में भर्ती किया गया है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है।

डॉक्टरों ने दिया हेल्थ अपडेट

डॉक्टरों के अनुसार, सतपाल महाराज की सभी जांच रिपोर्ट सामान्य हैं और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। वह सामान्य रूप से खाना खा रहे हैं, चल-फिर रहे हैं और बातचीत भी कर पा रहे हैं, जो राहत की बात है।

सीएम धामी ने जाना हाल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से सतपाल महाराज की सेहत की जानकारी ली। इस दौरान प्रेमचंद अग्रवाल भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *