चकराता रोड पर गुब्बारे फेंकने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, मुकदमा दर्ज

देहरादून। राजधानी के व्यस्ततम चकराता रोड पर सोमवार शाम पानी के गुब्बारे फेंकने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया।

पुलिस के अनुसार, एक पक्ष की ओर से दीपक और उसका दोस्त अक्षय शामिल हैं, जबकि दूसरे पक्ष में मनआनंद का नाम सामने आया है। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली नगर में तहरीर दी।

एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और चश्मदीदों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *