रेनबो किड्स एकेडमी के बच्चों ने किया विज्ञानधाम का शैक्षिक भ्रमण

देहरादून। रनेबो किड्स एकेडमी के नन्हें-मुन्हें बच्चों ने शनिवार को झाझरा स्थिति रीजनल साइंस सेंटर विज्ञान धाम का शैक्षणिक भ्रमण किया। यहां बच्चों ने तारामंडल, पर्यावरण संरक्षण, थ्री डी फिल्म समेत भौतिक व रासायनिक प्रयोगों की जानकारी हासिल की।

विज्ञान धाम के प्रत्येक विभाग के प्रभारी ने बच्चों को विज्ञानधाम की गतिविधियों से अवगत कराया। वहां नन्हें-मुन्हें बच्चों ने ध्रवतारा व सप्तऋषि तारामण्डल के बार में बताया गया। थ्री डी फिल्म थियेटर में बच्चों को पर्यावरण संरक्षण, ग्लोबल वार्मिंग, पृथ्वी निर्माण के बारे में बताया गया। इसके बाद हिमालय गैलरी में बच्चों ने हिमालय निर्माण प्रक्रिया के बारे में जाना और विज्ञान के सैकड़ों मॉडल का भी अवलोकन किया।

इसके मौके पर स्कूल की प्रिसिपल समेत तमाम शिक्षकगण भी मौजूद रहे।

इस मौके पर रनेबो किड्स एकेडमी के चेयरमेन जितेन्द्र मारा ने भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष जोगेन्द्र पुण्डीर और उपाध्यक्ष विकास शर्मा को धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि उनके विशेष सहयोग से ही स्कूल के बच्चों का ये शैक्षिक भ्रमण संभव हो सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *