मसूरी मॉल रोड के निर्माण कार्यों में धीमी गति पर मंत्री गणेश जोशी ने जताई नाराजगी

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को विधानसभा भवन में मसूरी मॉल रोड़ में चल रहे सौंदर्यीकरण के निर्माण कार्य के संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कार्य की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त की। मंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए शीघ्र अति शीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। भूमि के लंबित प्रकरणों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंत्री जोशी ने अधिकारियों को सहस्त्रधारा रोड़, बार्लाेगंज-चामासारी, सालावाला, विजय कालोनी, सहस्त्रधारा बायपास, घट्टीगोला, क्यारा-धनोल्टी, जनतन्नवाला, विलासपुर कांडली, अमन विहार सहित कई जगहों की आंतरिक सड़क मार्गों के निर्माण कार्यों में फॉरेस्ट क्लिरेंस की आ रही दिक्कतों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

मंत्री ने अधिकारियों को खराब सड़को की मरम्मत के भी अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा बरसात से पहले सभी कार्य सुनियोजित तरीके से कार्य किया जाए। उन्होंने कहा निर्माण कार्यों में इस्तेमाल हो रही सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री घोषणा में कामख्या माता के मंदिर के लिए पुल का निर्माण का इस्टीमेट बनाने के निर्देश। मंत्री ने शीतला माता मंदिर में शासन से संबंधित पत्रावलीयों को शीघ्र निस्तारण किया जाए। मंत्री ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण में फॉरेस्ट क्लिरेंस की आ रही दिक्कतों को शीघ्र निस्तारण करने के भी निर्देश दिए। मंत्री ने फॉरेस्ट क्लिरेंस से संबंधित कार्यों को लेकर वन विभाग के अधिकारियों के आपसी समन्वय स्थापित किया जाए। मंत्री ने मुख्यमंत्री घोषणाओं में शामिल सड़कों के निर्माण संबंधित कार्यों को शीघ्र पूर्ण किया जाए।

इस अवसर पर मुख्य अभियंता पीडब्ल्यूडी अशोक कुमार, अधिशासी अभियंता प्रत्युष कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *