रद्द हुई परीक्षाओं की नई तिथि घोषित हुई , 17 मई को होगी स्नातक स्तरीय परीक्षा

उत्तराखंड: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने बीते वर्ष पेपर लीक प्रकरण के बाद निरस्त की गई स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा की नई तिथि घोषित कर दी है। अब यह परीक्षा 17 मई को आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही तकनीकी पदों की भर्ती परीक्षा तीन मई को कराई जाएगी।

आयोग के सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 सितंबर 2025 को पटवारी, लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी सहित अन्य स्नातक स्तरीय पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। हालांकि, एक परीक्षा केंद्र पर नकल का मामला सामने आने के बाद आयोग ने पूरी परीक्षा को निरस्त कर दिया था।

अब दोबारा से पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए इस परीक्षा को 17 मई को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा विभिन्न विभागों में तकनीकी अर्हता से जुड़े 18 प्रकार के पदों के लिए भर्ती परीक्षा तीन मई को आयोजित की जाएगी। इन पदों के लिए कुल 5872 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। खास बात यह है कि इन तकनीकी पदों की परीक्षा इस बार टैब (डिजिटल माध्यम) के जरिए कराई जाएगी, जिससे नकल पर अंकुश लगाने की कोशिश की जा रही है।

गौरतलब है कि पेपर लीक प्रकरण सामने आने के बाद पूरे प्रदेश में युवाओं ने व्यापक विरोध प्रदर्शन किया था। अभ्यर्थियों ने परीक्षा की निष्पक्षता को लेकर सवाल उठाए थे और सख्त कार्रवाई की मांग की थी। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं प्रदर्शन कर रहे छात्रों के बीच पहुंचे थे और मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी।

अब नई परीक्षा तिथियों की घोषणा के साथ अभ्यर्थियों को एक बार फिर मौका मिला है। आयोग का कहना है कि इस बार परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *