
दक्षिण कोरिया की सेना ने सोमवार को कहा कि उत्तर कोरिया ने उसकी पश्चिमी और पूर्वी समुद्री सीमा में तोपों से करीब 130 गोले दागे हैं। उत्तर कोरिया के इस कदम से दोनों पड़ोसियों के सबंध और तनावपूर्ण हो गए हैं। दक्षिण कोरिया ने दावा किया है कि उत्तर कोरिया की ओर से दागे गए तोपों की आवाज को कथित तौर पर दक्षिण ह्वांगहे प्रांत के जांगसन केप और कुमगांग में सुना गया। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ (जेसीएस) के मुताबिक, तोप दागने की शुरुआत 2.59 बजे से शुरू हुई थी। एक इंटर-कोरियाई सैन्य समझौते द्वारा स्थापित समुद्री बफर जोन में गोले गिरे।
जेसीएस के मुताबिक, पूर्वी और पश्चिमी समुद्री बफर जोन में तोपों से गोलाबारी स्पष्ट रूप से नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि 19 सितंबर के सैन्य समझौते और हम दृढ़ता इसे तुरंत रोकने का आग्रह करते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण कोरियाई सेना उत्तर कोरिया की गतिविधियों पर नजर रख रही है और निगरानी कर रही है।