उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक, पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन

उत्तराखंड। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। राज्य सरकार की ओर से इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री के निधन के सम्मान में प्रदेश के सभी जनपदों में तीन दिन तक राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे। इस दौरान कोई भी शासकीय मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।

20 मई को होगा पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सरकार की ओर से जानकारी दी गई है कि भुवन चंद्र खंडूड़ी की अंत्येष्टि 20 मई को पुलिस सम्मान के साथ संपन्न कराई जाएगी। अंत्येष्टि के दिन राज्य सरकार के सभी कार्यालय बंद रहेंगे।

राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर

खंडूड़ी के निधन की खबर से पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्हें एक सादगीपूर्ण, अनुशासित और ईमानदार राजनेता के रूप में याद किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *