जुड़वां बहनों ने एक ही युवक से रचाई शादी, महाराष्ट्र की अनोखी शादी का वीडियो

महाराष्ट्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां जुड़वां बहनों ने एक ही व्यक्ति से शादी रचा ली। मामला सोलापुर के मालशिराज तालुका स्थित अकलुज का बताया जा रहा है। शादी शुक्रवार को संपन्न हुई। दिलचस्प बात यह है कि इस शादी के लिए लड़की और लड़के के परिवार भी राजी हो थे। शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यहां पर लोग इस शादी के कानूनी और सही होने को लेकर तरह के सवाल पूछ रहे हैं। वहीं, जुड़वां बहनों से शादी रचाने पर पुलिस ने दूल्हे अतुल के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसपी सोलापुर शिरीष सरदेशपांडे ने इसकी जानकारी दी।

शादी रचाने वाली जुड़वा बहनों के नाम पिंकी और रिंकी है। दोनों आईटी इंजीनियर्स हैं और मुंबई में काम करती हैं। बताया जाता है कि दोनों बहनों ने अतुल नाम के शख्स से शादी रचाने का फैसला किया। इसके पीछे वजह बताई जा रही है कि दोनों अतुल के साथ बचपन से एक ही घर में रहती आ रही हैं। जानकारी के मुताबिक दोनों जुड़वा बहनों की शक्ल-सूरत भी एक जैसी है। एक तरफ जहां कुछ लोग शादी को लेकर सवाल उठा रहे हैं, वहीं तमाम लोग इस पर मीम्स और चुटकुले पोस्ट कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *