दुगड्डा में किया परिधान प्रदर्शनी का आयोजन, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष पं० अणथ्वाल ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

कोटद्वार। दुगड्डा में अमेरिकन इंडिया फाउण्डेशन की ओर से परिधान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीण किशोरियों व महिलाओं द्वारा बनाये गये विभिन्न प्रकार के परिधानों का प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका परिषद् दुगड्डा में किया गया।

प्रदर्शनी में गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष पं० राजेन्द्र अणथ्वाल बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने अमेरिकन इण्डिया फाउण्डेशन संस्था की महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने संस्था द्वारा चलाये जा रहे नि;शुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम में सफल किशोरियो और महिलाओं को प्रशिक्षण के प्रमाण पत्र भी वितरित किये।

प्रदर्शनी कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष भावना चौहान, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ० मनोज कुमार, डॉ० भारती डंगवाल, अंशु शर्मा, कालिका प्रसाद, मनीष राण, संदीप गुसाई, सतेन्द्र सिंह रावत एवं गायत्री जॉली के साथ-साथ वीडियो कांफ्रेसिंग के जरियो विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *