सुरक्षा की दृष्टि से धारी देवी मंदिर का किया निरीक्षण।

श्रीनगर। मंसा देवी मंदिर मार्ग हरिद्वार में मची भगदड़ से हुई घटना को देखते हुए प्रशासन व अन्य विभागों की टीम ने धारी देवी मंदिर का निरीक्षण किया। इस दौरान मंदिर में सुरक्षा व्यवस्थाओं का टीम ने जायजा लिया।

 

निरीक्षण के दौरान टीम ने मंदिर को जाने वाले रास्ते, राष्ट्रीय राजमार्ग से मंदिर तक जाने वाले सड़क मार्ग, मंदिर के पिलरों की धारण क्षमता आदि का जायजा लिया। तहसीलदार दीपक भंडारी ने बताया कि बुधवार को मंदिर की सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की गई है। इसकी रिपोर्ट संबंधित विभागों की ओर से तैयार की जाएगी। टीम में मुख्य रूप से तहसीलदार दीपक भंडारी, कोतवाली निरीक्षक जयपाल सिंह नेेगी, कलियासौड़ चौकी प्रभारी विजय शैलानी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *