एनएसयूआई ने भाजपा विधायक महेश जीना का पुतला किया दहन

देहरादून। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी की अगुवाई में भाजपा विधायक महेश जीना का पुतला दहन किया। बताया जा रहा है कि विधायक महेश जीना ने नगर निगम में एक टेंडर को लेकर नगर आयुक्त और अन्य निगम के अधिकारियों से अभद्रता की। जिसके विरोध में एनएसयूआई ने उनका पुतला फूंका।

विकास नेगी ने बताया कि विधायक महेश जीना डंप कूड़े के ठेके के लिए नगर आयुक्त पर दवाब बनाने की नियत से नगर निगम में पहुंचे। उनके द्वारा की गई अभद्रता उनकी एवं भाजपा की मानसिकता को दर्शाता है। भाजपा पूरे देश मे हिटलर की तरह राज करना चाहती है पहले नेताओं को डरा कर भाजपा जॉइन करवा रही है।

इस अवसर में हरीश जोशी, परांचल नौनी, हरजोत सिंह, मुकेश बसेरा, हर्ष दिवाकर, दिव्या, मीनाक्षी, ऐश्वर्या जिला अध्यक्ष प्रकाश नेगी, पूर्व महासंघ महासचिव अंजलि चमोली, अनंत सैनी प्रदेश महासचिव समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *