मेष-संतान के स्वास्थ का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में सुधार होगा। लाभ में वृद्धि होगी। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के विवादों से बचें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। परिवार की समस्याएं बढ़ेंगी। संचित धन में कमी आएगी। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु बातचीत में सन्तुलित रहें।
वृष-संयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कठिनाइयां भी आएंगी। वाणी में मधुरता रहेगी। मन परेशान हो सकता है। दिनचर्या अव्यवस्थित हो सकती है। खर्चों की अधिकता रहेगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं। परिश्रम का यथेष्ट फल संदिग्ध है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन-आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के नए स्रोत विकसित होंगे। कारोबार के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में मन मुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। पारिवारिक जीवन में कुछ सुधार हो सकता है। आय की स्थिति में सुधार होगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।