कालाढुंगी: खेल मंत्री रेखा आर्या ने बैलपड़ाव में किया मिनी स्टेडियम का लोकार्पण

हल्द्वानी। शनिवार को मंत्री रेखा आर्या ने राजकीय इंटर कॉलेज, बैलपड़ाव में मिनी स्टेडियम का लोकार्पण किया। इंटर कॉलेज में बने इस मिनी स्टेडियम की कुल लागत लगभग 25 लाख रुपये है।

इस मौके पर मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि निश्चित ही इस मिनी खेल स्टेडियम के बन जाने से आस पास के नौनिहालों को खेलने के लिए ज्यादा दूर नही जाना पड़ेगा और वे सभी यहां पर अपने खेल को और बेहतर बना सकेंगे। हमारी सरकार और खेल विभाग के साथ ही अभिवावकों की यह कोशिश होनी चाहिए कि हम अपने बच्चों में खेल की भावना जागृत करें और उन्हें खेलने के प्रति प्रेरित करें। आज खेल में अपार संभावनाएं हैं और आज के वक्त में हमारे खिलाड़ी देश विदेश में जाकर प्रदेश का नाम रोशन करने का काम कर रहे हैं।

खेल मंत्री ने कहा कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रत्येक जनपद में मिनी स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। देवभूमि के बच्चो में प्रतिभा की कोई कमी नही है और निश्चित ही आने वाला समय उत्तराखंड के युवाओं का है और वह अपने खेल के बल पर देश-दुनिया मे प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही हम 15 से 21 वर्ष के बच्चो के लिए भी खेल छात्रवृत्ति योजना लाने जा रहे है। उन्होंने खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी उपस्थित जनता को दी।

इससे पूर्व बैलपड़ाव पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मंत्री रेखा आर्या का जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया, साथ ही महिला मंगल दलों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की।
इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रतीक जोशी, युवा कल्याण अधिकारी डीएन कांडपाल, युवा कल्याण अधिकारी वंदना, मण्डल अध्यक्ष जोगा सिंह मेहरा, मण्डल महामंत्री विनोद लोहनी, सांसद प्रतिनिधि इन्दर रावत, ग्राम प्रधान राजेन्द्र कौर, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, सामाजिक कार्यकर्ता अशोक खुल्बे, पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपा धौंडियाल, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष जगदीश गोस्वामी, मंडल मंत्री दिवान बिष्ट सहित पार्टी कार्यकर्ता विभागीय अधिकारी और स्थानीय जनता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *