विकास की एक नई इबारत लिख रही है प्रदेश सरकारः महाराज

हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्रित्व में उत्तराखण्ड राज्य विकास की नई इबारत लिख रहा है। राज्य की भाजपा सरकार शहीद राज्य आंदोलनकारियों के सपनों को साकार करते हुए प्रदेश को विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रही है।
यह बात कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को शहीद राजा विजय सिंह स्मारक, कुंजा बहादुरपुर में रुड़की जिला भाजपा कार्य समिति को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रस्तावित भर्ती परीक्षाओं में नकल पर नकेल डालने के लिए अध्यादेश 2023 को मंजूरी मिल गई है। महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 फीसद क्षेतिज आरक्षण की व्यवस्था के लिए कानून बनाया गया हैं साथ धर्मांतरण के लिए भी सख्त कानून बनाया गया है।
उन्होंने राज्य सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया कि केन्द्र की सहायता से 12 हजार करोड़ की लागत से चारधाम ऑल वेदर रोड के तहत सड़क को डबल लेन किया जा रहा है। 16 हजार 216 करोड़ की ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना पर तेजी से कार्य चल रहा है। पंचायतों को सशक्त करने के लिए प्रदेश में सरकार बहुत बेहतर काम कर रही है।
क्षेत्र पंचायत प्रमुख को खंड विकास अधिकारी और जिला पंचायत अध्यक्ष को मुख्य विकास अधिकारी और अपर मुख्य विकास अधिकारी की चरित्र प्रविष्टि लिखने का अधिकार दिया गया है। ब्लॉक प्रमुख एवं जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रत्यक्ष चुनाव कराने पर विचार के साथ पंचायत भवनों को दीनदयाल मिनी सचिवालय के रूप में विकसित किया जा रहा है। हरिद्वार में इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए भी लगातार प्रयास चल रहा है।
देहरादून से दिल्ली तक बारह हजार तीन सौ करोड़ रूपये की ऐलीवेटेड रोड पर काम तेजी से चल रहा है। इसके बनने से हम दो घंटो में दिल्ली से देहरादून पहुंचे जाएंगे। रीजनल कनेक्टिविटी योजना के तहत सहस्त्रधारा, चिन्यालीसौड़, गौचर, हल्द्वानी, नैनीताल, अल्मोड़ा, नई टिहरी, श्रीनगर, मसूरी, जोशीमठ, धारचूला, हरिद्वार और रामनगर में हेलीपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है। नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत 21 नये सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निमार्ण करने के अलावा 06 एसटीपी अपग्रेडेशन पूर्ण किये जा चुके है। गंगा नदी में प्रदूषण की रोकथाम के लिए 128 नालों का टैप किया जा चुका है।
इस अवसर पर रुड़की भाजपा के प्रदेश महामंत्री खिलेन्द्र चौधरी, जिला प्रभारी आदित्य चौहान, जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, जिला महामत्री प्रवीन सिंधू, अरविंद गौतम, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *