हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, बताया जा रहा है कि लगातार शिकायतें मिलने के बाद सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर बिरजू मयाल को गिरफ्तार कर दिया गया है।
सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर बिरजू मयाल को हल्द्वानी के मंडी गेट से गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि रामनगर में बिरजू मयाल के खिलाफ लगातार शिकायतें आ रही थी, शिकायतों में कहा गया कि बिरजू मयाल लोगों से पैसों की मांग करता था, ना देने पर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देता था, इस आरोपों की बिना पर पुलिस ने बिरजू मयाल को हल्द्वानी से गिरफ्तार कर लिया।
तीन व्यक्तियों की शिकायतों पर पुलिस का एक्शन
बिरजू मयाल के खिलाफ इससे पहले भी रामनगर और कालाढूंगी में कई बार मामले दर्ज हुए हैं। इन मामलों में एससी-एसटी एक्ट से लेकर मारपीट और धमकी देने तक के मामले शामिल हैं। वर्तमान शिकायतें मूलतः तीन लोगों के द्वारा की गई हैं। पहली शिकायत राकेश नैनवाल नामक व्यक्ति ने की है, जिसमें नैनवाल ने आरोप लगाया है कि बिरजू मयाल ने उन्हें गालियां देकर धमकी दी। दूसरी शिकायत नीमा देवी नामक महिला की है, जिन्होंने कहा है कि झगड़े के बीच बचाव करने पर बिरजू मयाल ने उनके साथ गाली गलौज की, उन्हें धमकी दी और उनके साथ छेड़छाड़ भी की है। तीसरा आरोप दिनेश मेहरा नामक व्यक्ति ने लगाया है, जिन्होंने कहा है कि बिरजू मयाल ने उनसे ₹10000 की मांग की और पैसे ना देने पर उनके साथ गाली गलौच की और उन्हें धमकी दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन तीन शिकायतों के मिलने के बाद पुलिस ने बिरजू मयाल को हल्द्वानी में मंडी गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया।