उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ों में बर्फबारी-बारिश तो मैदानी इलाकों में बढ़ेगी गर्मी

उत्तराखंड मौसम: उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार जहां एक ओर पर्वतीय जिलों में बारिश, तेज हवाओं और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है, वहीं मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ने के आसार हैं। अगले तीन से चार दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।

इन जिलों में खराब रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में सोमवार को मौसम खराब रहने की संभावना है। इन इलाकों में गर्जन के साथ बिजली चमकने, तेज हवाएं चलने और 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं।

देहरादून में आज कैसा रहेगा मौसम

देहरादून में 23 मार्च को दिनभर आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रह सकता है। कहीं-कहीं हल्की बारिश, गरज-चमक और धूल भरी आंधी की संभावना जताई गई है। तापमान की बात करें तो न्यूनतम करीब 13°C और अधिकतम 28°C रहने का अनुमान है।

24-25 मार्च को बढ़ेगा तापमान

24 और 25 मार्च को मौसम सामान्य रहने की संभावना है। आसमान मुख्यतः साफ रहेगा, हालांकि हल्के बादल छा सकते हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 से 31°C तक पहुंच सकता है, जिससे मैदानी क्षेत्रों में गर्मी का असर महसूस होगा।

26-27 मार्च को फिर बदलेगा मौसम

26 मार्च को एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। आंशिक बादलों के साथ गरज-चमक की स्थिति बनेगी। अधिकतम तापमान करीब 30°C और न्यूनतम 15°C रहने का अनुमान है। वहीं 27 मार्च को बारिश, गरज-चमक और धूल भरी आंधी की संभावना के साथ तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

28 मार्च को मौसम होगा साफ

28 मार्च को मौसम फिर से साफ हो जाएगा। आसमान मुख्यतः साफ रहेगा और अधिकतम तापमान करीब 30°C के आसपास बना रहेगा।

लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग ने 23 से 26 मार्च के बीच कोई आधिकारिक चेतावनी जारी नहीं की है, लेकिन बदलते मौसम और संभावित गरज-चमक को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *