
एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी भारतीय नौसेना के नए चीफ बने: 30 अप्रैल को एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने भारतीय नौसेना के 26वें चीफ के तौर पर पदभार संभाला। उन्होंने एडमिरल आर हरि कुमार की जगह ली, जो बीते कल ही रिटायर्ड हुए हैं। दिनेश कुमार त्रिपाठी इससे पहले पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ रह चुके हैं। एडमिरल दिनेश 1 जुलाई 1985 को भारतीय नौसेना में कमीशंड हुए थे। 39 साल लंबे करियर में उन्होंने भारतीय नौसेना के कई अहम असाइनमेंट्स पर काम किया है।
4 जनवरी 2024 को उन्हें नौसेना स्टाफ का वाइस चीफ नियुक्त किया गया था। दिनेश त्रिपाठी ने INS किर्च, त्रिशूल और विनाश जैसे नौसैनिक जहाजों की कमान भी संभाली है। दिनेश को अति विशिष्ट सेवा पदक और नौसेना मेडल भी मिल चुका है।