महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को ‘सवाल’ ने किया सम्मानित

देहरादून। ‘सवाल’ सामाजिक संस्था की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और शहीद दिवस के उपलक्ष्य में नगर निगम टाउन हॉल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में योगदान देने वाले शख्सियतों और शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया।

इस सम्मान समारोह में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर कांग्रेस नेता अनुकृति गुंसाई तथा शिवसेना के प्रदेष सचिव दीपक जुयाल ने शिरकत की। समारोह में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये।

सम्मान समारोह में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कहा कि आज का समय नारियों का समय है। नारी अपने आप में सदैव पूज्यनीय है क्योंकि नारी ही जननी है और नारी ही शक्ति का रूप है।

विशिष्ट अतिथि अनुकृति गुंसाई ने अपने संबोधन में कहा कि आज नारी हर जगह अपना परचम लहरा रही है। नारी सभी परिस्थितियों के लिए सदैव तैयार रहती है और नारी आज कहीं भी अबला या किसी चीज की मोहताज अब नहीं रही है। समाज में महिलाएं उत्कृष्ट कार्य कर रही है।

कार्यक्रम के आयोजक डॉ विमलेश डिमरी, चंद्रवीर, गायत्री, अधिवक्ता राकेश रहे। कार्यक्रम के संयोजक की भूमिका हेमलता बहन और सहसंयोजनक दीपा गड़िया ने निभाई। कार्यक्रम का सफल संचालन मेघा कुंवर ने किया।

आपको बता दें कि सवाल सामाजिक संस्था महिला सशक्तिकरण की दिशा में सदैव अग्रसर रहती है। यह संस्था पूरे उत्तराखण्ड में पिछले 7 सालों से नारी उत्थान के क्षेत्र में काम कर रही है। ‘सवाल’ सामाजिक संस्था गरीब बच्चों को निःशुल्क में पढ़ाने का काम करती है।

संस्था की अध्यक्षा लक्ष्मी बिष्ट ने बताया कि सवाल सामाजिक संस्था की मदद से कई बच्चियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में अपने परचम को लहराया है।

इस दौरान आप नेता अमनेद्र बिष्ट, सामाजिक कार्यकर्ता शक्ति सिंह बर्तवाल, पुष्कर सिंह नेगी, डॉ० जितेन्द्र सिन्हा समेत तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सम्मानित महिलाएःं
डॉ शशि प्रभा, नीलिमा गर्ग, दिव्या नेगी, डॉ राखी उपाध्याय, डॉक्टर विदुषी जैन, बीना बेंजवाल, मनीषा, सरिता जुयाल, संगीता आनंद पुंडीर मुन्नी बिष्ट, जमुना रावत, सबाली गुरुंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *